जांच के दौरान कोडरमा में स्कूटी से शराब बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 8:56 PM

विज्ञापन

किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना पुलिस ने एक स्कूटी से शराब बरामद किया है़ हालांकि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़ बताया जाता है कि थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बागीटांड़ चेकनाका के पास वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान एक टीवीएस कंपनी की स्कूटी बीआर275-7156 गुजर रही थी. स्कूटी की जांच करने पर उसमें से इंपेरियल ब्लू-750 एमएल का सात पीस, रॉयल स्टैग का 750 एमएल का एक पीस, रॉयल स्टैग का 375 एमएल की सात बोतल बरामद की गयी. इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक अनिल राम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola