ePaper

दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर को आजीवन सश्रम कारावास

Updated at : 03 May 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर को आजीवन सश्रम कारावास

हत्या कर जवाहर घाटी में फेंक दिया था शव

विज्ञापन

कोडरमा. दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किये जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी पति व ससुर को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी. अदालत ने पति बंटी साव व ससुर शुकर साव (स्थायी निवासी कटाहडीह, जयनगर, वर्तमान निवासी तीन नंबर कॉलोनी आम बागान, रेलवे फाटक आसनसोल, पश्चिम बंगाल) को 302 एवं 201 आइपीसी के तहत दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनायी. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया़ जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी़ अदालत में एसटी 126/23 के तहत मामले की सुनवाई हुई़ अदालत में अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक एंजेलिना वारला ने किया़ इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया़ लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया, वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश मोदी ने दलीलें पेश की. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया़ हत्या कर जवाहर घाटी में फेंक दिया था शव

एक अगस्त 2022 को चंदवारा थाना के चौकीदार महेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि जवाहर घाटी में एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है़ इसकी सूचना पर थाना प्रभारी को सूचना देते हुए वे घटनास्थल गये. वहां नये पुल के नीचे एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा था, जिसका दोनों हाथ दुपट्टा से बंधा हुआ था. मुंह में कपड़ा डाला हुआ था, शरीर पर चोट के निशान भी थे. इसे लेकर चौकीदार द्वारा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था़

ढाई माह बाद पिता ने थाना में फोटो देख की थी पहचान

बताया जाता है कि घटना के ढाई माह बाद मृतका के पिता ने चंदवारा थाना में बेटी की तस्वीर देख उसकी पहचान की थी़ अपनी पुत्री की हत्या की बात से पहले वे अनभिज्ञ थे़ मामला जानने के बाद मृतका के पिता महादेव साव ने चंदवारा थाना में मामला दर्ज कराया. आवेदन में उन्होंने कहा था कि अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2009 में बंटी साव पिता शुकर साव के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी़ कुछ दिनों तक वह ससुराल में ठीक से रही़ इसके बाद उसे ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा़ पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ़ इसी बीच उसे एक पुत्री व दो पुत्र हुआ़ जब घर में छठ होने की बात हो रही थी, तब मेरी छोटी बेटी ने बताया कि दीदी की हत्या हो गयी है़ गांव की एक महिला ने बताया कि आपकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है़ यह जानकारी मिलने के बाद वे लोग तुरंत अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे और पूछताछ की, तो दामाद ने बताया कि आपकी पुत्री की हत्या कर जवाहर घाटी में फेंक दिये हैं. आपको जो करना है कर लीजिए़ इसके बाद हम लोग चंदवारा थाना पहुंचे़ वहां पर मेरी पुत्री का फोटो दिखाया गया, जिसे हम लोगों ने पहचाना़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola