कोडरमा जिला परिषद बना झारखंड में नंबर-1: CM हेमंत ने किया सम्मानित, पंचायतों को भी मिले कई पुरस्कार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुरस्कार प्राप्त करते जिला परिषद अध्यक्ष
Koderma Zila Parishad: कोडरमा जिला परिषद ने राज्य स्तर पर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत कोडरमा को राज्य की उत्कृष्ट जिला परिषद के रूप में चयनित किया गया है. रांची में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला परिषद को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की. इसके साथ ही जिले की चार अन्य पंचायतों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया.
Koderma Zila Parishad, कोडरमा (विकास कुमार): मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत कोडरमा जिला परिषद ने राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कोडरमा को झारखंड की उत्कृष्ट जिला परिषद का खिताब मिला है. इसके साथ ही जिले की कई पंचायतों ने भी अपनी विशिष्ट श्रेणियों में बाजी मारी है. उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के रूप में तमाय, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी में टेहरो और श्रेष्ठ ग्राम सभा के लिए जामू तथा जयनगर पूर्वी को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है.
मुख्यमंत्री ने सौंपी 20 लाख की प्रोत्साहन राशि
राजधानी रांची में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं कोडरमा जिला परिषद को प्रशस्ति पत्र और 20 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की. इस उपलब्धि से न केवल जिला परिषद कार्यालय, बल्कि पूरे जिले के पंचायत प्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता की सराहना की.
सामूहिक प्रयास और पारदर्शिता का सुखद परिणाम
जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने इस उपलब्धि को पूरे कोडरमा के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान पंचायत से लेकर जिला परिषद स्तर तक सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग का परिणाम है. उन्होंने डीडीसी रवि जैन सहित तमाम जिप सदस्यों, अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए कार्यों ने आज कोडरमा को राज्य में अलग पहचान दिलायी है.
Also Read: गुमला में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन बनी ताकत
जिप अध्यक्ष ने बताया कि उनके कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में योजनाओं को स्वीकृति दी गई. तकनीकी प्रावधानों का पालन और योजनाओं का समय पर पूरा होना कोडरमा की सबसे बड़ी ताकत रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह पुरस्कार जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ाएगा और भविष्य में जिले के विकास के लिए दोगुने उत्साह के साथ काम किया जाएगा.
Also Read: सुदूर जंगलों से सफलता की उड़ान, जेटेया प्लस टू विद्यालय ने 98.95% रिजल्ट के साथ रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










