श्री महेश एकेडमी में करमा महोत्सव का आयोजन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 03 Sep 2025 4:32 PM
श्री महेश एकेडमी डोमचांच में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया
डोमचांच . श्री महेश एकेडमी डोमचांच में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक सुनील सिन्हा ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का अवसर है, जिसमे लोग वृक्षों और धरती की उर्वरता की पूजा करते है. वहीं यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. मौके पर विद्यालय की आकृति पांडेय, कोमल, सोनाली, अनन्या, ऋषिका, कुसुम, संगीता, सोनम, ज्योति, जागृति, खुशबू, श्रावणी एवं प्रज्ञा ने मिलकर “आय गेले करमा के दिन गे… ” गीत पर बहुत ही आकर्षक और मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किया. इस दौरान प्राचार्या रीना दाराद, सपना गुप्ता, निशा कुमारी, मोहनलाल पांडेय, नकुल पांडेय, रौशन कुमार, शुभम कुमार, सौरव कुमार, संजय कुमार, साक्षी कुमारी आदि मौजूद थे. शांति समिति की बैठक आज कोडरमा. मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार ईद उल मिलादुनबी पांच सितंबर को मनाया जायेगा. त्योहार के शांतिपूर्ण समापन को लेकर कोडरमा थाना में चार सितंबर को सुबह 11 बजे से शांति समिति की बैठक होगी. उक्त जानकारी थाना प्रभारी विकास पासवान ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










