जिले के 18 केंद्रों पर होगी जेपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :13 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 18 केंद्रों पर होगी जेपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा

डीसी ने बैठक कर परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने का दिया निर्देश

विज्ञापन

तैयारी. डीसी ने बैठक कर परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने का दिया निर्देश कोडरमा. आगामी 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सोमवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई़ डीसी ने कहा कि जेपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है़ कोडरमा जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाये गये हैं, जहां 7284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे़ उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जायेगी. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. उन्होंने परीक्षा पूर्व संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ले जाने की अनुमति नहीं होगी़ बैठक में एसपीअनुदीप सिंह, एसी पूनम कुजूर, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीटीओ विजय कुमार सोनी, डीइओ अविनाश राम, डीएसई अजय कुमार, एसडीपीओ अनिल सिंह के अलावा सभी केंद्राधीक्षक व अन्य मौजूद थे़ ये बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र : परीक्षा के लिए कोडरमा जिला में कुल 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं. 19 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी़ परीक्षा केंद्रों में पीएम श्री परियोजना गर्ल्स प्लस 2 हाई स्कूल, कोडरमा, राजकीय 2 उच्च विद्यालय, कोडरमा, सीडी गर्ल्स सीएम एसओई स्कूल, झुमरी तिलैया, सीएच 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया, जगन्नाथ जैन कॉलेज झुमरी तिलैया, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया, राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरीतिलैया, मेरिडियन एकेडमी गुमो झुमरी तिलैया, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, चंद्रावती मेमोरियल सीएम एसओई डोमचांच, इंटर कॉलेज डोमचांच, झारखंड विधि महाविद्यालय झुमरीतिलैया, झारखंड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज झुमरी तिलैया तथा ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरी तिलैया शामिल हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola