ePaper

जन औषधि केंद्र स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम : प्रमुख

Updated at : 07 Mar 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी कदम : प्रमुख

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) झुमरी तिलैया में जन औषधि दिवस का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रमुख सुषमा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) झुमरी तिलैया में जन औषधि दिवस का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रमुख सुषमा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध करायी जा रही है. इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं. जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवा पहुंचाना है. उन्होंने इस पहल को स्वास्थ्य सेवा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है. डॉ आरपी शर्मा ने कहा कि सरकारी संस्थानों में उपलब्ध किफायती दवाओं के कारण आम जनता को बड़ी राहत मिली है. जन औषधि केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद को आसानी से सस्ती दवाएं मिल सकें. डॉ सतेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि जन औषधि केंद्र हर क्षेत्र में खुले. इससे हर वर्ग के मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकेंगी. इस अवसर पर जन औषधि केंद्र के संचालक गुरु देव, हैंड इंडिया हैंड के संचालक रवि रंजन सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola