विद्यालय में चापानल खराब, बच्चों की बढ़ी परेशानी

चापानल खराब रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने व मध्याह्न भोजन बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
सतगावां. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचौरी में एक सप्ताह से चापानल खराब रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने व मध्याह्न भोजन बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में पठन-पाठन करनेवाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास से पानी लाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है. मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइया को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चापानल ठीक करने की दिशा में विभाग की ओर से गंभीरता नहीं बरती गयी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश दांगी ने बताया कि विभाग को लिखित सूचना दी गयी है, लेकिन चापानल ठीक कराने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से चापानल ठीक कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




