बागीटांड़ में प्रतिष्ठानों की जांच, होटल में मिली गंदगी

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

होटल कोडरमा इन से बिना फूड लाइसेंस अंकित 10 बोतल सॉस नष्ट कराया गया़

विज्ञापन

कोडरमा़ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बागीटांड़ स्थित विभिन्न लाइन होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों व ठेला-खोमचा की जांच की़ इस दौरान सुरेश होटल में काफी गंदगी पायी गयी़ वहीं होटल कोडरमा इन से बिना फूड लाइसेंस अंकित 10 बोतल सॉस नष्ट कराया गया़ इस होटल का डीप फ्रीजर भी गंदा पाया गया़ जांच के क्रम में छोटू स्टोर में खुले में गुटखा व सिगरेट पाये जाने के कारण कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गयी़ वहीं पंजाबी ढाबा, यादव लाइन होटल, किशोर होटल, फ्रेंडशिप कैफे, सुरेश होटल, राजकमल होटल, होटल कोडरमा इन, मनोज होटल, सिकंदर स्टोर व साईं स्टोर में फूड लाइसेंस नहीं पाया गया़ इन सभी प्रतिष्ठानों को 14 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया़ पदाधिकारी ने सभी मिष्ठान भंडार, फूड स्टॉल, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं ठेला-खोमचा संचालकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के विक्रय का निर्देश दिया़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola