ePaper

सशक्त होगी आधी आबादी, तो बदलेंगे हालात

Updated at : 07 Mar 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सशक्त होगी आधी आबादी, तो बदलेंगे हालात

महिला सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी है़ बदलते समय में महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्य पर अलग-अलग चर्चाएं होती है, पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व प्रभात खबर ने शहर की महिलाओं के साथ परिचर्चा का आयोजन किया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. महिला सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए हर वर्ग का सहयोग जरूरी है़ बदलते समय में महिलाओं के अधिकारों, कर्तव्य पर अलग-अलग चर्चाएं होती है, पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व प्रभात खबर ने शहर की महिलाओं के साथ परिचर्चा का आयोजन किया़ स्थानीय माहुरी भवन में आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने जहां खुलकर अपनी बात रखी, वहीं इस आयोजन के लिए प्रभात खबर की सराहना की़ महिलाओं ने कहा कि प्रभात खबर न सिर्फ महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है़ यह अखबार हर महिला के अधिकार, सम्मान और समानता की लड़ाई में एक मजबूत सहयोगी की तरह खड़ा रहा है़ महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने भाग लेते हुए समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की़ महिलाओं ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं समानता के अधिकार के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी. परिचर्चा के दौरान शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई़ महिलाओं ने इसका समाधान भी रखा़ महिलाओं ने कहा कि अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में समाज को मिलकर प्रयास करना होगा़ महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और निर्णय लेने की स्वतंत्रता ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव रख सकती है़ जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और देश सशक्त बनेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola