बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित आधा दर्जन दुकानें सील
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन

बिना ट्रेड लाइसेंस लिये दुकान व प्रतिष्ठान संचालित करने वालों के विरुद्ध नगर पर्षद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है़
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. बिना ट्रेड लाइसेंस लिये दुकान व प्रतिष्ठान संचालित करने वालों के विरुद्ध नगर पर्षद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है़ नगर पर्षद की इंफोर्समेंट टीम ने गुरुवार को भी बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित आधा दर्जन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की़ टीम ने ऐसी दुकानों को सील किया, जिन्हें पूर्व में बार-बार नोटिस जारी किया गया था बावजूद इसके ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया़ जानकारी के अनुसार नगर प्रशासक के निर्देश पर नगर प्रबंधक रंधीर कुमार वर्मा के नेतृत्व में शहर में बिना ट्रेड अनुज्ञप्ति लिये अवैध रूप से दुकान/संस्थान का संचालन करने वाले दुकानों, संस्थानों पर कार्रवाई की गयी. इन संस्थानों को पूर्व में कई बार नोटिस भी दिया गया था़ बावजूद वे ट्रेड अनुज्ञप्ति लेने में रुचि नहीं ले रहे थे़ टीम ने कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड में स्थित लखपति वस्त्रालय, शंकर होटल के अलावा ग्रीन पार्क क्लीनिक, एके इलेक्ट्रॉनिक व झंडा चौक के पास शिखर औषधालय सहित कई अन्य दुकानों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया़ अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि जिनका भी अपने आवासीय/गैर आवसीय दुकानों/संस्थानों का ट्रेंड व होल्डिंग नहीं बना है वे इसे शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा नगर पर्षद के द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्रवाई होती रहेगी़ टीम में प्रभारी कर निरीक्षक, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षक, रितिका प्रिंटेक के प्रमुख,कर संग्राहक व अन्य शामिल थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










