ग्रिजली स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दिए गए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिजली पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी।

विज्ञापन

कोडरमा: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के उद्देश्य से साइबर क्लब के तत्वाधान में कक्षा षष्ट एवं सप्तम के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गेमिंग एवं मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभाव पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित नवप्रवर्तक तथा स्कूल के रोबोटिक्स लैब इंचार्ज एवं मेंटर कुणाल अंबष्टा थे. उन्होंने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन ज्ञान, संचार एवं सीखने का एक प्रभावी माध्यम है, किंतु इसका अनियंत्रित एवं अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड एवं फिशिंग जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्या नीरजा ने कहा कि तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है, परंतु उसका विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग ही हमें सही दिशा प्रदान करता है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में साइबर क्लब के अध्यक्ष छात्र आदित्य रोशन कुमार, उपाध्यक्ष नेवेदी झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण, संयोजक सकिंदर कुमार, श्वेता अग्रवाल, दलजीत कौर साइबर क्लब के प्रभारी सूरज कुमार सहित, रत्न पांडेय, अविनाश, प्रदीप सुरीन, मुकेष कुषवाहा का योगदान सराहनीय रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola