कोडरमा में जबरन शराब पिलाकर जान से मार देने का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर परिजन. | Prabhat Khabar Network

एसपी कार्यालय के बाहर परिजन. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के तिलैया डैम क्षेत्र में युवक को जबरन शराब और गांजा पिलाकर सिर पर वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांको निवासी राहुल रविदास पिता बाबुलाल रविदास ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर अपने भाई सन्नी रविदास को जबरन शराब पिलाकर व गांजा देकर जान से मारने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है.

आवेदन में कहा गया है कि संतोष रविदास पिता स्व. जागो रविदास व सनोज रविदास पिता बासुदेव रविदास दोनों चंद्रघटी निवासी 24 जून को भाई को घर से बुलाकर ले गए और तितिरचांच में जबरन शराब पिलाया. इसके बाद सिगरेट में गांजा डालकर पीला दिया, जिससे सन्नी को नशा हो गया.

इसी दौरान उपरोक्त दोनों युवकों ने वहां पडे ईट से सन्नी के सिर पर वार कर घायल कर दिया. वे लोग उसे बेहोशी हालात में छोडकर वहां से भाग निकले. बाद में ग्रामीणों ने सन्नी के बेहोश पडे होने की सूचना दी. तत्काल उसे तिलैया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

फिर उसे हजारीबाग के निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया, जहां 8 दिनों के बाद सन्नी को होश आया, मगर कुछ दिनों के बाद उसकी मौत हो गयी.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola