ePaper

सुविधाएं बढ़ी नहीं, बढ़ गया टैक्स का बोझ

Updated at : 13 Feb 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुविधाएं बढ़ी नहीं, बढ़ गया टैक्स का बोझ

डोमचांच नगर पंचायत की चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा, अध्यक्ष सहित वार्डों के उम्मीदवारों ने भी चुनाव प्रचार में तेज कर दिया है.

विज्ञापन

रंजीत/सुनील

डोमचांच

डोमचांच नगर पंचायत की चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा, अध्यक्ष सहित वार्डों के उम्मीदवारों ने भी चुनाव प्रचार में तेज कर दिया है. वहीं झारखंड के दिग्गज व नेता प्रतिपक्ष व धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी व विधायक डॉ नीरा यादव भी नगर पंचायत के चुनाव के मैदान में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश वर्मा के पक्ष में बैठक आयोजित कर जिताने की अपील की. इस बीच प्रभात खबर की टीम ने वार्ड नंबर चार में जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया. इस क्रम में लोगों ने कहा कि डोमचांच नगर लायक नहीं था. नगर तो बन गया मगर जो सुविधा मिलनी थी वह अभी तक नहीं मिल पाया है. लोगों की आमदनी घट गयी, डोमचांच कभी पत्थर और अबरक नगरी के नाम से जाना जाता था. जो पत्थर और माइका का व्यापार लगभग समाप्त की और है, सभी व्यापार ठप हो गया है, नगर बनने से लोगों को होल्डिंग टैक्स बोझ के रुप में मिला. लोगों ने कहा कि डोमचांच में रोजगार का कोई साधन नहीं है, वहीं वार्ड नम्बर चार में विकास के कई कार्य हुए है. जैसे नाली पीसीसी पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है.

हम अपने वार्ड में विकास के कई कार्य किए है. जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत 300 महिलाओं को जोड़ा, प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत 380 लोगों जोड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 46 लोगों को पक्का मकान दिया. ढाब रोड से पांडेयबागी व सहदेव साव घर से लेकर शंकर साव घर तक पीसीसी पथ व नाली निर्माण, कमरुउद्दीन घर से लेकर किशोर राम के जमीन तक नाली निर्माण, सुरेंद्र पांडेय घर से लेकर ढाब रोड तक नाली व पीसीसी पथ का निर्माण किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम किया.

————आशा देवी, निवर्तमान पार्षद ———-

——————————————————-

वार्ड नंबर चार में काम तो हुआ है, मगर नाली में कहीं कहीं ढक्कन नहीं लगा जिससे नालियों में कचरा जमा हो जाता है. इस वार्ड में नल जल योजना का लाभ नगर बनने के आठ वर्ष बाद भी नहीं मिला.

———-विक्की कुमार मेहता—–

———————————————

इस वार्ड की स्थिति दयनीय है, नाली गंदा रहता है. सफाई का काम सप्ताह में एक बार होता है. इस वार्ड में स्ट्रीट लाईट नहीं है.

———सूरज गुप्ता——-

————————————

वार्ड नंबर चार में अभी कई कार्य होना है. हम लोग होल्डिंग टैक्स से परेशान है. नगर बना मगर सुविधा ने नाम पर कुछ नहीं मिली.

———पिंटू कुमार पांडेय————

——————————————-

कुल मतदाता 1040

महिला 534

पुरुष 506

मतदान केंद्र एक

टोला ग्यारह नम्बर चौकी

ढाब रोड

पांडेय बागी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola