नाली विवाद को लेकर मारपीट, दो महिलाएं घायल

सतगावां के टेहरो गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सतगावां: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेहरो में सोमवार को सड़क पर नाली और बरसात के पानी निकासी को लेकर दो परिवारों में झड़प हो गयी. दोनों ओर से मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों में एक महिला और उसके पति दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, जिन्हें बेरहमी से निशाना बनाया गया.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों की पहचान टेहरो ग्राम निवासी 32 वर्षीय सुषमा स्वराज पति राजकुमार यादव और 28 वर्षीय संजू देवी पति अशोक कुमार के रूप में की गयी है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विवाद की मुख्य वजह घर के बाहर से बरसात के पानी की निकासी थी. घायल संजू देवी ने बताया कि पानी की निकासी को रोकने की कोशिश की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर बात बढ़ गयी.
अस्पताल में इलाज करा रही पीड़ित सुषमा स्वराज ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया मैं और मेरे पति राजकुमार यादव दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, हम चलने फिरने में असमर्थ हैं. इसके बावजूद हमलावरों ने लाठियों से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










