ePaper

खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

Updated at : 06 Mar 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

फाल्गुन महोत्सव की भक्तिमय उमंग के बीच अभ्रक नगरी से बाबा खाटू श्याम के दरबार तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. फाल्गुन महोत्सव की भक्तिमय उमंग के बीच अभ्रक नगरी से बाबा खाटू श्याम के दरबार तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा़ राजस्थान जाने वाली हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदाह -अजमेर, दूरंतो एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों में बाबा श्याम का दरबार सजा रहा़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में मग्न होकर खर्चा भेज दे सांवरिया और फागुन में ले आया रे जैसे भजनों पर झूमते दिखे़ गुरुवार सुबह कोडरमा रेलवे स्टेशन से भी जयपुर की ओर श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था रवाना हुआ़ इस जत्थे में मुख्य रूप से अविनाश कप्सिमे, विकास आठघरा, पप्पू सिंह, निशांत पहाड़ी, राजकुमार अजमानी, संजीव जैन, गोल्डन जोशी, यश बंसल, अंकित वर्मा, अनाया कालरा, कृष्णा ठाकुर, पीयूष लोहिया, यश कुमार, मधु सिंह, सुनीता शरड़ा, उषा देवी, मीना देवी सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल थे़ महिला श्रद्धालु रिंगस से खाटू श्याम तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल हुईं. झुमरी तिलैया की महिलाओं ने माथे पर साफा बांधकर और हाथों में निशान लेकर भक्ति के रंग में डूबते हुए पदयात्रा पूरी की़ इस दौरान खाटू जायेंगे, खाटू जायेंगे, सारे बिगड़े काम बन जाएंगे जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया़ इस पदयात्रा में मुख्य रूप से कृतिका मोदी, मृदुला मोदी, शालिनी सेठ, अमरलता वर्मा, ज्योति शेखावत, आशा बर्णवाल, मान्या सेठ, कोमल रानी, मिनी सिंह, अजय वर्मा, विजय वर्मा, अजय सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे़ 9 से 11 मार्च तक झुमरीतिलैया में होगा भव्य श्याम फाल्गुन महोत्सव झुमरी तिलैया में श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट पोद्दार निवास द्वारा 9 से 11 मार्च तक विशाल श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है़ मंदिर समिति के आयुष पोद्दार ने बताया कि 9 मार्च को अखंड ज्योत पाठ होगा़ वहीं 10 मार्च को निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर से प्रारंभ होगी़ उसी रात एकादशी कीर्तन भी होगा़ 11 मार्च को सुबह 4 बजे मंगल आरती के बाद बरसाने की ज्योत के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा़ महोत्सव में जमशेदपुर के मनोज शर्मा, कोलकाता के प्रेम सोनी, मधुपुर के कुणाल बाठवाल, ओडिशा के कैलाश पोद्दार, बाबा बैजनाथ धाम की जया किशोरी, झुमरी तिलैया के रवि दहीमा और राकेश राजपूत अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे़ वहीं पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में भी दो दिवसीय फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा़ इसकी जानकारी महावीर खेतान ने दी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola