भाकपा माले ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका,मौके पर ये बड़े नेता रहे मौजूद

कोडरमा में भाकपा माले ने नीट और सीयूईटी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की।
कोडरमा: भाकपा माले ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा प्रखड सचिव तुलसी कुमार राणा ने किया. उल्लेखनीय है कि विगत एक माह से राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा नीट, सीबीएसइ, सीयुटी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं का लगातार लीक होना व शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के खिलाफ छात्र संगठन ऑल इंडिया एसोसिएशन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आमरण अनशन किया जा रहा है.
लेकिन केंद्र के मोदी सरकार अपने तानाशाह रवैया अपनाते हुए डॉक्टर के वेश में पुलिस को भेज कर सोनम वांगचुग को नजरबंद कर दिया और आज छात्रों के संसद मार्च में बेहरमी तरीके से लाठी चार्ज करवाया. इसके खिलाफ पूरे देश में विरोध हो रहा है. भाकपा माले ने करमा में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.
मौके पर राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता, बिनोद पांडेय, मुन्ना यादव, शहदेव मंडल, मो शमीम, दुर्गा प्रसाद शाही, अमर कुमार, भोला यादव, राजु साव, मो कलीम, राजेश पासवान, गणेश राणा, बिनोद दास, मो नसीम, राजेंद्र दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










