कोडरमा में तीन माह बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक, कन्या मध्य विद्यालय की एक छात्रा मिली पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में तीन महीने बाद कोरोना के दस्तक से जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय की एक 12 वर्षीय छात्रा कोरोना से पीड़ित पायी गयी.

विज्ञापन

जिले में तीन महीने बाद कोरोना के दस्तक से जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय की एक 12 वर्षीय छात्रा कोरोना से पीड़ित पायी गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के डीएस डॉ अमरेंद्र कु सिन्हा ने बताया कि जांच टीम ने बीते शनिवार को उक्त विद्यालय के सभी छात्रों का सैंपल लिया था, जिसमें उक्त छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों की जांच की जायेगी. डीएस डॉ अमरेंद्र कु सिन्हा ने बताया की एक टीम पीड़ित छात्रा के घर पर भेजा गया है, ताकि कोविड वार्ड में लाकर उसका बेहतर इलाज किया जा सके.

नहीं हो रहा है गाइडलाइन का अनुपालन :

जिले में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, आलम यह है कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न तो सोशल डिस्टैसिंग का अनुपालन हो रहा है और न ही लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि सरकारी कार्यालयों में आने जाने के लिए लोग जरूर मास्क का इस्तेमाल करते दिखते हैं. अब जब जिले में एक बार फिर से कोरोना के आगमन होने से उम्मीद है कि नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर से प्रशासनिक सख्ती बढ़ेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola