हाइवा से टकरायी बस, सात यात्री घायल

पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत के बैशाखी जंगल में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया.
कोडरमा बाजार. डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात यात्री बस और हाइवा के बीच हुई टक्कर में सात यात्री घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक भानु बस (बीआर-11पीसी-9038) पूर्णिया बिहार से रांची की ओर जा रही थी़ इसी दौरान घटनास्थल पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े हाइवा (जेएच-02बीपी-8635) से टक्करा गयी. हादसे में तीन बच्चे सहित सात यात्री घायल हो गये. घायलों में किशनगंज बिहार निवासी 33 वर्षीय अनवर आलम, कटिहार निवासी रामेंद्रनाथ पांडेय, अजय राय, सुमन चौधरी, रजनी देवी, सजदा खातून व रोहित कुमार के नाम शामिल हैं. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वहां से तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया़
महुआ शराब की 10 भट्टी ध्वस्त
पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत के बैशाखी जंगल में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही 10 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया. हालांकि उक्त मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी विजय गुप्ता के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




