झामुमो ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
झामुमो ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

झारखंड युवा मोर्चा एवं छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को यहां नीट परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कोडरमा झारखंड युवा मोर्चा एवं छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को यहां नीट परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र लीक मामले में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर यादव एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. सद्दाम ने संयुक्त रूप से किया. इससे पहले महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. बाद में झंडा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का संचालन दीपक विश्वकर्मा ने किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडे थे. मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार संवेदनहीन एवं जुमलों की सरकार बनकर रह गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आयी है, उनका संबंध भाजपा से बताया जा रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, मोहम्मद अशरफ अंसारी, महिला संगठन सचिव गुड़िया देवी, डोमचांच प्रखंड सचिव अशरफ अंसारी, युवा नेता इसरैल अंसारी, सूरज शर्मा, उमेश कुमार, अंकित पासवान, राकेश सिंह, शंभु, तसूवर, अफजल, मुन्ना सहित सैकड़ों छात्र एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola