लापता कंटेनर चालक का रेलवे ट्रैक से शव बरामद

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 14 Apr 2026 10:46 PM

विज्ञापन

मृतक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार यादव (पिता भुवनेश्वर यादव) के रूप में की गयी है़

विज्ञापन

कोडरमा. धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा स्टेशन के समीप सोमवार की रात एक युवक का रेल की पटरी पर दो टुकड़ों में शव बरामद किया गया है़ मृतक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार यादव (पिता भुवनेश्वर यादव) के रूप में की गयी है़ मृतक के भाई आकाश कुमार ने बताया कि विकास पेशे से कंटेनर चालक था और वह पिछले तीन दिनों से लापता था़ इसे लेकर उनकी पत्नी ने मरकच्चो थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. इधर सोमवार की रात उनके पिता के मोबाइल पर कोडरमा जीआरपी द्वारा कॉल किया गया़ साथ ही व्हाट्सएप पर एक तस्वीर भेजी गयी, जिसमें उन्होंने देखा कि रेलवे की पटरी पर जो दो टुकड़ों में शव बरामद किया गया है, वह उनके भाई विकास का है. इसके बाद वे सभी कोडरमा जीआरपी थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त की़ आकाश ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही विकास अपने कंटेनर को हजारीबाग जिले के बरही में खड़ा कर गांव आया था़ तीन दिन पूर्व वह कंटेनर चलाने की बात कहकर घर से निकला था़ तीन दिन पूर्व से ही उससे घरवालों की बातचीत बंद हो गयी थी़ 12 अप्रैल को विकास की पत्नी के पास कंटेनर मालिक का लगातार फोन आने लगा और उन्होंने विकास के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की़ साथ ही उन्होंने कहा कि विकास अभी तक कंटेनर पर नहीं पहुंचा है. पत्नी जब विकास को फोन लगाया, तो विकास ने कहा कि उनकी मालिक से बात हो गयी है और वह वाहन पर चले गये हैं. साथ ही उन्होंने पत्नी को डांट लगाते हुए फोन रखने की बात भी कही थी़ इसके बाद पत्नी द्वारा 12 अप्रैल को जब विकास को दुबारा फोन किया गया, तो विकास ने उनका फोन नहीं उठाया़ इधर, शव बरामद होने के बाद जीआरपी कोडरमा ने यूडी केस दर्ज किया है़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola