पति के साथ मारपीट करने का आरोप, थाना में आवेदन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 9:32 PM

विज्ञापन

पॉकेट से 9060 रुपये निकालने का भी आरोप

विज्ञापन

: पॉकेट से 9060 रुपये निकालने का भी आरोप

झुमरीतिलैया. मोरियाकुरहा निवासी बिंदु देवी (पति अजय यादव) ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें अपने पति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि तीन मार्च की रात लगभग 9:30 बजे उनके पति अजय यादव जरूरी काम से अपने घर से हथुआधारण बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हथुआ धारण में रामबालक यादव की दुकान के पास बाइक रोक कर बबलू यादव, सुधीर यादव (दोनों के पिता अमृत यादव), राकेश यादव उर्फ भकरू, मुकेश यादव (दोनों के पिता तुलसी यादव), संतोष यादव (पिता स्वर्गीय रमेश यादव), सुभाष यादव, विजय यादव, अशोक यादव (तीनों के पिता बनवारी यादव), सुजीत यादव, अजीत यादव (दोनों के पिता मनोज यादव), विकास यादव (पिता शंकर यादव), राम सकल यादव (पिता स्वर्गीय विष्णु यादव, सभी ग्राम मोरियाकुरहा) एवं रोहित यादव (पिता स्वर्गीय संजय यादव इंदरवा बस्ती) ने लाठी डंडा, रॉड तथा ईंट-पत्थर से उनके पति को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही उनके पॉकेट से 9060 रुपये संतोष यादव द्वारा निकाल लिये गये. उनके पति को सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी ओर हथुआ धारण निवासी बिकेंद्र कुमार (पिता स्वर्गीय विजय यादव) ने भी इन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. ज्ञात हो कि इनमें से कुछ लोग हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आये हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola