लुढ़क कर पलटा, चालक की मौत
Updated at : 02 Jun 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार स्थित कटरियाटांड़ मे संचालित पत्थर खदान के पास गुरुवार को हादसे में शक्तिमान चालक की मौत हो गयी. प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी काम कर खदान से निकलने के बाद खदान से सटे एक गड्डे में शक्तिमान डंपर के पलट जाने से उक्त हादसा हुआ. मृतक डंपर […]
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार स्थित कटरियाटांड़ मे संचालित पत्थर खदान के पास गुरुवार को हादसे में शक्तिमान चालक की मौत हो गयी. प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी काम कर खदान से निकलने के बाद खदान से सटे एक गड्डे में शक्तिमान डंपर के पलट जाने से उक्त हादसा हुआ. मृतक डंपर चालक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी 35 वर्षीय कैलाश तुरी (पिता- नाथो तुरी) के रूप में हुई है. वह तीन वर्षों से पप्पू केडिया के शक्तिमान डंपर चला रहा था. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह कैलाश पत्थर खदान से बाहर निकल रहा था.
बाहर निकलने के करीब पहुंचते शक्तिमान का सापट खुल गया व डंपर पीछे की ओर लुढ़कने लगा. चालक कैलाश शक्तिमान को पीछे लुढकते देख वाहन से कूद गया, पर वह शक्तिमान की चपेट में आ गया. शक्तिमान लुढ़कते हुए एक गड्ढे में पलट गया. इससे चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव बालक यादव, सअनि नारायण तुबिद, अजित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजन खदान मालिक से मुआवजा की मांग करने लगे.
घटनास्थल पर उपस्थित जिप सदस्य शांति प्रिया, समाजसेवी निर्भय मेहता व उपस्थित अन्य सामाजिक लोगों ने अपने स्तर से पहल करते हुए शक्तिमान डंपर मालिक पप्पू केडिया से मृतक के परिवार को दाह संस्कार के लिए सहयोग राशि दिलायी. घटना के बाद मृतक के पिता, पत्नी व तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक कैलाश घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. जिस पत्थर खदान से निकलते वक्त हादसा हुआ वह हिमांशु केडिया व निधा वर्णवाल का बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




