मोदी राज में जनता बेहाल : संजय

कोडरमा: संघर्ष पखवाड़ा के तहत सीएनटी-एसपीटी में गैर जरूरी संशोधन, जिले में पानी व बिजली की विकराल समस्या के खिलाफ व जनता की ज्वलंत सवालों पर माकपा जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना स्थल पर परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में सभा की गयी. सभा के मुख्य वक्ता राज्य सचिव […]
जिला में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थित खराब है. ढ़िबरा व पत्थर उद्योग को बंद कर हजारों लोगों का रोजगार छीन लिया गया है. सदर अस्पताल में करोड़ों का एक्सरे मशीन खराब पड़ी है. राज्य की रघुवर सरकार एक तानाशाह सरकार है. सभा को परमेश्वर यादव, सुरेंद्र राम, महेंद्र तुरी, भिखारी राम, गयासुद्दीन अंसारी, राजेंद्र यादव, राजू साव, चंद्र सिंह, चंद्री मसोमात, मंजु देवी आदि ने संबोधित किया. धरना के बाद जिला सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिल कर उन्हें केंद्रीय व स्थानीय मांगों से संबंधित 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा व वार्ता की. कार्यक्रम में अशोक यादव, उर्मिला देवी, आयशा खातून, गुड़िया देवी, लखन राम, मो मुसलिम, बलाल अंसारी, जगदीश तुरी, संजय भुइयां, बजरंगी बहादुर, लखन सिंह, रीता देवी, बसंती देवी, लखन राम समेत काफी संख्या में मजदूर किसान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




