पत्थर खदान में मिला शव

Updated at : 26 May 2017 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर खदान में मिला शव

पांच दिन से घर नहीं लौटा था शिवनंदन मेहता हत्या का आरोप लगा परिजनों ने घंटों नहीं उठाने दिया शव मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित विजय कुमार साव के पत्थर खदान में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. पानी भरा उक्त खदान बीते छह माह से बंद पड़ा था. गुरुवार […]

विज्ञापन
पांच दिन से घर नहीं लौटा था शिवनंदन मेहता
हत्या का आरोप लगा परिजनों ने घंटों नहीं उठाने दिया शव
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित विजय कुमार साव के पत्थर खदान में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. पानी भरा उक्त खदान बीते छह माह से बंद पड़ा था. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खदान में शव देख पुलिस को सूचना दी. इसके बाद नवलशाही थाना प्रभारी शिव बालक प्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान फुलवरिया पंचायत के बिगहा निवासी शिवनंदन मेहता (पिता- इंद्र नारायण मेहता) के रूप में हुई है.
शिवनंदन पिछले पांच दिन से अपने घर नहीं गया था. जानकारी के अनुसार पत्थर खदान में शव पड़े होने की सूचना पर जब थाना प्रभारी शिव बालक प्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे व शव को खदान से बाहर निकालने का प्रयास किया, तो पहले से वहां मौजूद मृतक के परिजनों ने शिवनंदन की हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर दी. थाना प्रभारी ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना पर एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, डोमचांच इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, डोमचांच बीडीओ नारायण राम पहुंचे व परिजनों को समझाने का प्रयास किया, पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सरकारी मुआवजा का आश्वासन देने के करीब 6:30 घंटे बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया. बाद में शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
इधर, मृतक के पिता इंद्रनारायण मेहता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि पांच दिन पूर्व गांव के ही पवन मेहता, लक्ष्मण मेहता, शिबू मेहता व राजेश साव उनके पुत्र को घर से बुला कर ले गये थे, तब से वह घर नहीं लौटा था. दो दिन पूर्व उसने अपने पुत्र को पवन साव की दुकान पर ताश खेलते देखा था. आज सूचना मिली कि उसका शव पड़ा है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उक्त लोगों ने ही उनके पुत्र की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया. पुलिस जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola