पंचायत जन प्रतिनिधियों का जत्था केरल रवाना

Updated at : 23 May 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत जन प्रतिनिधियों का जत्था केरल रवाना

कोडरमा : आदर्श ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान संस्था के तत्वावधान से चंदवारा प्रखंड से चयनित पांच पंचायत कांको, पिपराडीह, आरागारो, भोंडो, थाम व हजारीबाग जिला के बरही प्रखंड के तीन पंचायत मलकोको, कोल्हुवाकला, डपोक व पदमा प्रखंड के दो पंचायत बिहारी व पिंडारकोण के पंचायत प्रतिनिधियों व संबंधित पंचायतों के दामोदर महिला मंडल […]

विज्ञापन

कोडरमा : आदर्श ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान संस्था के तत्वावधान से चंदवारा प्रखंड से चयनित पांच पंचायत कांको, पिपराडीह, आरागारो, भोंडो, थाम व हजारीबाग जिला के बरही प्रखंड के तीन पंचायत मलकोको, कोल्हुवाकला, डपोक व पदमा प्रखंड के दो पंचायत बिहारी व पिंडारकोण के पंचायत प्रतिनिधियों व संबंधित पंचायतों के दामोदर महिला मंडल संघ के महिला नेत्रियों का केरल के कुडुमश्री संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्थानीय सरकार व महिला लोक आधारित संस्था के तालमेल से सामाजिक विकास व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में पांच दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए केरल रवाना हुए.

इसमें चंदवारा प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी, आरागारो मुखिया महेंद्र यादव, पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार, भोंडो मुखिया लालदेव साव, कांको मुखिया सुनिता गिरी व हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड पिंडारकोण पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार, मुखिया केके सिंह, बिहारी पंचायत के उप मुखिया रीता मेहता, पिंडारकोण के उप मुखिया, त्रिवेणी महतो, डपोक के उप मुखिया नारायण राम, मलकोको के उपमुखिया कुर्बान मियां व प्रदान के अजय कुमार, सूर्योदय नंदी, धीरज महतो समेत दामोदर महिला मंडल की द्रौपदी देवी, टेकनी देवी, सकुंती देवी, सारो देवी समेत कई नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola