बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता
Updated at : 19 May 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भारतीय स्टेट बैंक झुमरीतिलैया में गुरुवार को बैंक कर्मचारियों के साथ शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्णवाल ने बैठक की. बैठक में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्राहकों की समस्या का निबटारा अपने विवेक से करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्राहक बैंक के लिए आदरणीय हैं. ऐसे में उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : भारतीय स्टेट बैंक झुमरीतिलैया में गुरुवार को बैंक कर्मचारियों के साथ शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्णवाल ने बैठक की. बैठक में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्राहकों की समस्या का निबटारा अपने विवेक से करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्राहक बैंक के लिए आदरणीय हैं.
ऐसे में उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से अवगत कराने के साथ साथ उनकी समस्याओं का निबटारा करेे. इसके अलावा एसबीआइ डीयूएएल एडवांटेज फंड सीरीज (मैच्युअल फंड) इंटरनेट, मोबाइल एवं एप आधारित बैंकिंग से जोड़ने व कैशलेस प्रणाली के तहत दुकानदारों व ग्राहकों को बताने की बात कही. उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत बैंक को स्वच्छ रखने की बात कही. मौके पर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार वर्णवाल के साथ बीएन राय, एके आर्य, सीमा सरावगी, दयाशंकर, पीपी घोष, साबिता बादू, अर्चना पांडेय, रितेश कुमार, मोहनिश परासर, प्रियंका कुमारी, प्रभाकर कुमार, तपन कुमार नाथ, दशरथ मंडल, प्रमोद कुमार, अखिलेश प्रसाद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




