पंचायत भवन की छत पर सो रहा मजदूर गिरा, मौत
Updated at : 18 May 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत भवन के छत पर सो रहे मजदूर की मौत छत से गिरने से हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चरही निवासी बालकिशुन करमाली (38 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना 16 मई की रात की है. जानकारी के अनुसार बालकिशुन खरखार पंचायत में हो […]
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत भवन के छत पर सो रहे मजदूर की मौत छत से गिरने से हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चरही निवासी बालकिशुन करमाली (38 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना 16 मई की रात की है. जानकारी के अनुसार बालकिशुन खरखार पंचायत में हो रहे शौचालय निर्माण में मजदूर के रूप में काम कर रहा था. हर रोज की तरह मंगलवार को भी काम कर वह अन्य मजदूरों के साथ काम के बाद पंचायत भवन पहुंच रात को छत पर सो रहा था. इस दौरान वह नींद में छत से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.
बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं ने युवक को गिरा देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया कौशल्या देवी व नवलशाही थाना को दी. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिव बालक यादव, एएसआइ बिरसा उरांव घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




