अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचे

Updated at : 14 May 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचे

शहर के कई इलाकों में बनेगी सड़कें, छह सामुदायिक शौचालय का भी होगा निर्माण झुमरीतिलैया : शहर के विभिन वार्डों में शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने विभिन्न सड़क निर्माण योजना व छह सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया. इन सभी का निर्माण कुल 3.91 करोड़ की राशि से होना है. मंत्री ने शहर […]

विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में बनेगी सड़कें, छह सामुदायिक शौचालय का भी होगा निर्माण
झुमरीतिलैया : शहर के विभिन वार्डों में शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने विभिन्न सड़क निर्माण योजना व छह सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया. इन सभी का निर्माण कुल 3.91 करोड़ की राशि से होना है.
मंत्री ने शहर के वार्ड नंबर एक विशुनपुर आश्रम रोड से जार्फ आइटीआइ होते हुए दिलीप बेलदार के घर तक, प्राथमिक विद्यालय मोड़ से रवींद्र यादव के घर तक तथा विशुनपुर रोड से दुर्गा मंदिर लॉ कॉलेज तक बिटुमिन रोड कुल 96 लाख 75 हजार, वार्ड नंबर 21 में रामदेव मोदी के घर से चटनियां श्मसान घाट, बड़की गली उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय होते हुए बांझेडीह फॉर लेन तक ब्लॉकटॉप निर्माण कुल 68 लाख 48 हजार तथा वार्ड नंबर 11-12 के एनएच 31 से बाइपास रोड तक, इंदरवा चौक से पंजाबी धर्मशाला तथा ब्लॉक रोड होते हुए जनता होटल तक बिटुमिन रोड का निर्माण कुल 80 लाख 60 हजार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. वहीं 14वें वित आयोग के अंतर्गत झुमरीतिलैया नगर पर्षद के वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत शहर के छह स्थलों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कुल एक करोड़ 46 लाख 12 हजार रुपये से किये जाने का शिलान्यास मंत्री ने किया. योजना के तहत पांच-पांच पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय व एक-एक स्नान घर का निर्माण तीन माह के अंदर किया जायेगा. मौके पर मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है. गत ढाई वर्षों में विकास के कई कार्य हुए हैं और जनता की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है.
इस मौके पर पार्षद पार्वती देवी, रेणु देवी, साबित देवी, बसंत सिंह, आशीष भदानी, दिलीप वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, वासुदेव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनील बड़गवे, विशाल भदानी, संजीव समीर, नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी, अजय झा, राजकिशोर प्रसाद, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, सिटी मैनेजर लेमांशु, सहायक अभियंता शंभूनाथ सिंह, जेइ रत्नेश, संतोष यादव, वासुदेव धोबी, गौतम पांडेय, उमेश मिश्रा, विमल मोदी, रवि कपसिमे, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित थे. यहां बता दें कि मंत्री के शनिवार को किये गये शिलान्यास के कुछ दिन पूर्व ही नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव ने कुछ सड़कों का शिलान्यास किया था. इस पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने आपत्ति जतायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola