वोट के लिए मातृभूमि को गाली देना अनुचित : अमित

Updated at : 02 Mar 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
वोट के लिए मातृभूमि को गाली देना अनुचित : अमित

झंडा चौक पर जनाधिकार समिति ने की सभा झुमरीतिलैया : जनाधिकार समिति कोडरमा द्वारा तिलैया झंडा चौक पर सभा की गयी. अध्यक्षता समिति के संयोजक देवेंद्र कुमार व संचालन सुनील रजक ने किया. सभा में पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि लाल झंडा व कांग्रेस एक जैसी पार्टी है, जबकि केजरीवाल पागल पार्टी […]

विज्ञापन
झंडा चौक पर जनाधिकार समिति ने की सभा
झुमरीतिलैया : जनाधिकार समिति कोडरमा द्वारा तिलैया झंडा चौक पर सभा की गयी. अध्यक्षता समिति के संयोजक देवेंद्र कुमार व संचालन सुनील रजक ने किया. सभा में पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि लाल झंडा व कांग्रेस एक जैसी पार्टी है, जबकि केजरीवाल पागल पार्टी के नेता है. कहा कि केजरीवाल कश्मीर को पाक में देने की बात करते है, वे आतंकवादी चरित्र के व्यक्ति है.
उन्होंने माकपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केरल में जब से माकपा की सरकार बनी है, उसके संरक्षण में राष्ट्रवादी विचारों के पोषक समेत आरएसएस की अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ खूनी खेल चल रहा है. उन्होंने कहा कि वोट के लिए मातृभूमि को गाली देना अनुचित है. सभा को शिवतारा के प्राचार्य रंजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, विहिप जिला मंत्री अजय वर्मा, धर्म जागरण मंच के मानिक चंद सेठ, भाजपा महिला मोरचा अध्यक्ष जूही दास गुप्ता, उपाध्यक्ष सरिता सिन्हा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामरतन महर्षि, डाॅ नरेश पंडित, मनोज सिंह, राहुल सिंह, संतोष कुमार, अनिल साव, अमरेंद्र नाथ दत्त, सुरेश प्रसाद आदि ने संबोधित करते हुए माकपा कार्यकर्ता के करतूतों की निंदा की.
वक्ताओं ने राष्ट्रीय मजदूर संघ केरल के जिला संयोजक संतोष कुमार नामक कार्यकर्ता के घर में घुस कर उनके दो अबोध बच्चों को उनके सामने गला रेत कर उनकी हत्या किये जाने की निंदा की. मौके पर डाॅ बीरेंद्र सिंह, शंकर साव, लखन सिंह, प्रवेश पांडेय, आशीष भदानी, विशाल भदानी, दीनानाथ पांडेय, दिलीप सिंह, निरज कुमार, सुधीर पांडेय, अरविंद सिंह, बालेश्वर साव, सिद्धि नाथ प्रसाद मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव सह बजरंग दल अध्यक्ष प्रवीण चंद्रा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola