महेश बने ढिबरा जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष

Updated at : 23 Feb 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
महेश बने ढिबरा जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद एकजुट हुए ढिबरा व्यवसायी बैठक कर बनायी रणनीति, अधिकारियों से मिलने का निर्णय कोडरमा. एक तरफ जहां जिला पुलिस प्रशासन ढिबरा के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है. ढिबरा का व्यापार करने वाले […]

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद एकजुट हुए ढिबरा व्यवसायी
बैठक कर बनायी रणनीति, अधिकारियों से मिलने का निर्णय
कोडरमा. एक तरफ जहां जिला पुलिस प्रशासन ढिबरा के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है. ढिबरा का व्यापार करने वाले लोगों ने बुधवार को बैठक कर ढिबरा जन संघर्ष समिति का गठन किया, साथ ही ढिबरा के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी का विरोध जताया गया. सीएस स्कूल रोड स्थित मोदी धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दयानंद यादव ने की.
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का चुनाव किया गया. इसमें पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय को ढिबरा जन संघर्ष समिति का अध्यक्ष चुना गया. जबकि कमेटी में दयानंद यादव को उपाध्यक्ष, पंकज राज को सचिव, श्रीकांत यादव को उप सचिव, अरविंद साव को कोषाध्यक्ष व राधे मोदी को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. पदाधिकारियों के साथ ही परामर्शदात्री समिति का भी गठन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक प्रभाकर तिवारी व संरक्षक संजय यादव तिलैया बस्ती, महेंद्र यादव झुमरी, राम कृष्ण सिंह, राजू शर्मा, टुनटुन, अशोक पिलानिया, कृष्णा मोदी, शंभु मेहता, राजकुमार यादव बनाये गये. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि जिले में वर्षों से ढिबरा चुनाई का काम हो रहा है. अचानक किसके आदेश पर ढिबरा चुनने पर रोक लगाने का प्रयास हो रहा है. यह जानकारी के लिए उपायुक्त, जिला खनन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया.
जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल इन पदाधिकारियों से मिलेगा. बैठक में सज्जन साव, द्वारिका यादव, दिनेश यादव, राजकुमार भूइंया, गणेश लाल, संतोष श्रीवास्तव, अजीत लाल, मथुरा पंडित, विकास कुमार, जुमन मियां, शमशेर आलम, प्रदीप यादव, राजकुमार लाल, गुलाम अंसारी, मुमताज अंसारी, सुरेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेंद्र यादव, राजू साव, कृष्णा यादव, कैलाश यादव, मथुरा यादव, संतोष मेहता, मनोज मेहता, रवींद्र यादव, शंभु मेहता, छोटी साव, सुरेश राणा, अर्जुन यादव, महावीर सिंह, रामवृक्ष साव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola