शक्षको संघ में सातवां वेतनमान लागू होने पर हर्ष
Updated at : 19 Jan 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवां वेतनमान लागू होने पर हर्ष जताया है. संघ के महासचिव सुदीप सहाय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शिक्षकों को छठे वेतनमान के अनुरूप अभी तक वेतनमान नहीं दिया गया है. जबकि सात जून 2014 को संपन्न मंत्री परिषद की बैठक में मद संख्या 26 में […]
विज्ञापन
कोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवां वेतनमान लागू होने पर हर्ष जताया है. संघ के महासचिव सुदीप सहाय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शिक्षकों को छठे वेतनमान के अनुरूप अभी तक वेतनमान नहीं दिया गया है. जबकि सात जून 2014 को संपन्न मंत्री परिषद की बैठक में मद संख्या 26 में पारित प्रस्ताव के आलोक में उत्क्रमित वेतनमान देने का आदेश हुआ था, जिसे आज तक मूर्त रूप नहीं दिया गया है.
हालांकि संघ ने शिक्षकों के नवंबर माह से लंबित वेतन को लागू किये जाने पर उपायुक्त कोडरमा व डीएसइ कोडरमा को बधाई दी है. बधाई देनेवालों में संघ के अध्यक्ष गोवर्द्धन यादव, अश्विनी तिवारी, रविकांत रवि, सुभाष चंद्रा, रामचंद्र ठाकुर, गांधी प्रसाद, दिलीप वर्णवाल, विनोद सिन्हा, गुलाब राम, उपेंद्र वर्मा, विजय कुमार, राजेंद्र वर्मा, शंकर दयाल, उमेशकुमार सिन्हा, मनोज चौरसिया के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




