गिरोह से जुड़े सभी लोगों के खातों की होगी जांच

Updated at : 17 Jan 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
गिरोह से जुड़े सभी लोगों के खातों की होगी जांच

कोडरमा में अवैध शराब का गोरखधंधा कोडरमा : जिले में चल रहे अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है. एसटीएफ की टीम फरार संजय यादव व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. इसी बीच पूरे मामले की जांच बिहार की आर्थिक […]

विज्ञापन
कोडरमा में अवैध शराब का गोरखधंधा
कोडरमा : जिले में चल रहे अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है. एसटीएफ की टीम फरार संजय यादव व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. इसी बीच पूरे मामले की जांच बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने भी शुरू कर दी है. यही नहीं, बरामद शराब में मेड इन हरियाणा व ओनली सेल इन पंजाब का डिस्पले होने के बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है. जांच के लिए एक विशेष टीम फिर हरियाणा व पंजाब भेजी गयी है.
वहां बरामद शराब के बैच नंबर व अन्य चीजों का मिलान किया जा रहा है. टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह बैच नंबर असली है या फर्जी और हरियाणा-पंजाब की शराब है तो यह झारखंड कैसे पहुंच रही है. इधर, आर्थिक अपराध शाखा बिहार ने एक जांच अलग से शुरू कर दी है. पटना की टीम शराब के धंधे से अर्जित काली कमाई का पता लगाने में जुट गयी है. एक पदाधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा आजसू नेता द्वारा अर्जित काली कमाई का पता लगा रही है. गिरोह में शामिल सभी सदस्यों के बैंक खातों पर भी नजर है. इनके डिटेल खंगाले जा रहे हैं.
ज्ञात हो कि एसटीएफ व नवादा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को नवादा बस्ती, कोरियाडीह, बंगाली मोहल्ला में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की थी. वहीं दो युवकों सेवई सिंह, सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया था.
दर्ज मामले में संजय यादव को बताया मुख्य सरगना
इधर, बरामद शराब को लेकर तिलैया थाना में मामला ( 12/17) दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज केस में आजसू नेता संजय यादव को शराब के अवैध कारोबार का सरगना बताया गया है. थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे संजय यादव के लिए काम करते थे. शराब बिक्री व भंडारण का मुख्य काम इसी गिरोह का है. इस गिरोह ने कई ट्रक शराब बिहार में भेजी है. इस गिरोह में मनोज यादव, गुड्डु बहादुर, मनोज चिकना व अन्य शामिल हैं.
जांच चल रही है, कार्रवाई होगी : एसपी
नव नियुक्त एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि अवैध शराब के धंधे की जानकारी अखबारों से ही मिली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो लोग भी दोषी पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola