स्वामी विवेकानंद सभी के लिए आदर्श
Updated at : 12 Jan 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन डोमचांच के सभागार में बीएड व डीएलडी के प्रशिक्षणार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी. महाविद्यालय के सचिव हिमांशु कुमार व प्राचार्य डाॅ भूपेंद्र ठाकुर समेत सभी व्याख्याताओं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर सचिव श्री कुमार ने कहा कि हम सभी को स्वामी जी के […]
विज्ञापन
कोडरमा : बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन डोमचांच के सभागार में बीएड व डीएलडी के प्रशिक्षणार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी. महाविद्यालय के सचिव हिमांशु कुमार व प्राचार्य डाॅ भूपेंद्र ठाकुर समेत सभी व्याख्याताओं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर सचिव श्री कुमार ने कहा कि हम सभी को स्वामी जी के जीवन चर्चा से सीख लेने की जरूरत है.
प्राचार्य डाॅ ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी जी हम सभी के लिए एक आदर्श पुरुष है. मौके पर बीएड व डीएलडी प्रशिक्षणार्थी मुकेश चौधरी, विजेता रानी, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, खुशबू प्रवीण ने भी स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक सह सांस्कृतिक अनु प्राण दाता हरिश रंजन, राम कृष्णा प्रसाद, राजेश कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




