ग्रिजली में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी

Updated at : 12 Jan 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम विवेकानंद जी की तसवीर पर प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी, व्याख्यातागण व कर्मचारीगण माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर प्राचार्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिभा, ज्ञान, आदर्श, संयम जैसे चारित्रिक गुणों के साथ-साथ धर्म और व्यक्तित्व दोनों महान […]

विज्ञापन
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम विवेकानंद जी की तसवीर पर प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी, व्याख्यातागण व कर्मचारीगण माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर प्राचार्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिभा, ज्ञान, आदर्श, संयम जैसे चारित्रिक गुणों के साथ-साथ धर्म और व्यक्तित्व दोनों महान था. बीएड प्रशिक्षु उमापति कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा द्वारा सर्वांगीण विकास के साथ-साथ वे नैतिक, चारित्रिक, आध्यात्मिक मूल्यों के विकास पर बल देते थे.
विभूति कुमार ने उनके संपूर्ण जीवन दर्शन पर आधारित एक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया. संध्या कुमारी ने बताया कि इस महान व्यक्तित्व के महान कार्यों के लिए भारत वर्ष सदैव उनका ऋणी रहेगा. प्रिया कुमारी ने स्त्रियों को व्यावहारिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय गौरव व स्वाभिमान की शिक्षा देने की वकालत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola