राजू अध्यक्ष व संदीप बने महासचिव

Updated at : 12 Jan 2017 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजू अध्यक्ष व संदीप बने महासचिव

जयनगर : प्रखंड के पिपचो बाबा धाम शेड में प्रखंड झाविमो की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में लग जाये. कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के पिपचो बाबा धाम शेड में प्रखंड झाविमो की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में लग जाये. कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है. केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव व अधिवक्ता सुखदेव यादव ने चयनित व मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निष्ठा के साथ संगठन का काम करें और झारखंड के विकास साथ-साथ अपनी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभायें. मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया.
इसमें अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष राम लाल यादव, मुस्लिम खान, महेंद्र प्रसाद यादव, परमेश्वर राम, अर्जुन राणा, महा सचिव प्रदीप साव, सचिव राम प्रवेश यादव, तसलीम अंसारी, विनोद दास, कोषाध्यक्ष सहदेव जयसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बाबू खान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोहन रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनवरी खातून, उपाध्यक्ष सकीला खातून व कार्यकारिणी सदस्यों राजू यादव, मकबूल अंसारी, त्रिभुवन चौधरी, रामचंद्र चौधरी, मुकेश यादव, प्रसादी पंडित, मुन्ना सिंह, मुश्तफा खान, सुखदेव राणा, बहादुर राणा, सहदेव भदानी, छोटेलाल साव, भुवनेश्वर राम रखे गये. मौके पर केंद्रीय सदस्य सरवर खान, प्रमीला वर्णवाल, डाॅ वंशीधर, सहदेव जायसवाल, दुर्गा राम चंद्रवंशी, निजाम खान, मोहन राम मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मो हाशिम अंसारी ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola