जमीन मिली नहीं और डीपीआर तैयार

Updated at : 12 Jan 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन मिली नहीं और डीपीआर तैयार

नगर पंचायत में चिल्ड्रेन पार्क निर्माण को लेकर बैठक डीपीआर तैयार करने पर डीसी ने लगायी फटकार कोडरमा बाजार : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजा तालाब के समीप करीब एक करोड़ की राशि से बननेवाले चिल्ड्रेन पार्क को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पाया गया कि अभी तक […]

विज्ञापन
नगर पंचायत में चिल्ड्रेन पार्क निर्माण को लेकर बैठक
डीपीआर तैयार करने पर डीसी ने लगायी फटकार
कोडरमा बाजार : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजा तालाब के समीप करीब एक करोड़ की राशि से बननेवाले चिल्ड्रेन पार्क को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पाया गया कि अभी तक पार्क के लिए प्रस्तावित एक एकड़ जमीन अंचल से नगर पंचायत को उपलब्ध नहीं करवायी गयी. जबकि नगर पंचायत द्वारा पार्क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है.
इस पर डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते कार्यपालक पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले अंचलाधिकारी से भूमि की मापी करवा कर उसका प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने, स्थानीय नागरिकों से पार्क निर्माण में सुझाव आदि लेने का निर्देश दिये. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, विधायक प्रतिनिधि संजीव समीर, सिटी मैनेजर जितेंद्र पांडेय, राजकुमार यादव, बुंदेल प्रसाद यादव, अमित सहाना, राजेश सिंह, वार्ड पार्षद ज्योति भारती, संतोष चंद्रवंशी के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola