खेल से होता है शारीरिक विकास : एसडीओ
Updated at : 12 Jan 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

जेएनवी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू कोडरमा बाजार : स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका उदघाटन एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने किया. एसडीओ ने स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के तहत खेल का प्रदर्शन करने की सलाह दी. कहा कि खेल से […]
विज्ञापन
जेएनवी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
कोडरमा बाजार : स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका उदघाटन एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने किया. एसडीओ ने स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के तहत खेल का प्रदर्शन करने की सलाह दी.
कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि इससे मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है. एसडीओ ने कहा कि स्पोर्ट्स भी करियर का बेहतर विकल्प हो सकता है. विद्यालय प्राचार्य डॉ सतीश कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच इस प्रकार के आयोजन से उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर रेस, 400 मीटर और 1500 मीटर रेस तथा शॉटपुट (बॉयज और गर्ल्स समूह) आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
मौके पर कोडरमा सीओ अनुज बांडो, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद के अलावा शिक्षक पीएस राणा, नंद कुमारी, आरएस प्रसाद, आर पासवान, भरत शर्मा, एनके सिंह, श्रुति मिश्रा, वैभव राज, गणेश चौधरी, कमरुद्दीन, चंद्रिका राम, अनिमा सिंह, के सिंह, ममता सर्राफ, एसके घोष, प्रमोद कुमार, सविता सिंह, विभा रानी, उमेश सिंह, एमएएस खान, शोभा रानी, एसके मुस्ताक अली समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




