डंडाडीह में ही बने मॉडल विद्यालय
Updated at : 10 Jan 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड में मॉडल विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. इस मुद्दे पर प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधि दो भाग में बंटे दिखायी दे रहे है. इस भवन के निर्माण को लेकर जहां जयनगर मध्य व पश्चिमी एक साथ दिख रहे है. वहीं भवन का शिलान्यास जयनगर पूर्वी में होने […]
विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड में मॉडल विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. इस मुद्दे पर प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधि दो भाग में बंटे दिखायी दे रहे है. इस भवन के निर्माण को लेकर जहां जयनगर मध्य व पश्चिमी एक साथ दिख रहे है. वहीं भवन का शिलान्यास जयनगर पूर्वी में होने से इस क्षेत्र के लोग एक साथ दिखायी दे रहे है. परसाबाद में छह जनवरी को सांसद डाॅ रवींद्र राय व विधायक प्रो जानकी यादव द्वारा मॉडल विद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया था.
शिलान्यास के बाद से ही उक्त शिलान्यास के विरोध में लगातार बैठकेंहो रही है. दो बैठकें पूर्व में भी हुई. तीसरी बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में हुई. अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी व संचालन बेको के मुखिया भीम कुमार यादव ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परसाबाद में शिलान्यास नियम संगत नहीं है.
उक्त मॉडल विद्यालय के लिए पूर्व में अंचलाधिकारी द्वारा डंडाडीह पंचायत में निर्माण को लेकर भूमि प्रतिवेदन दिया गया था. उक्त प्रतिवेदन की अवहेलना करते हुए कुछ लोग अपनी निजी स्वार्थ के लिए परसाबाद के स्थल का चयन किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि मॉडल विद्यालय का निर्माण पूरे प्रखंड के मध्य क्षेत्र में होना चाहिए.
इसके लिए डंडाडीह उपयुक्त स्थल है, यहां काफी जमीन है. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर राजनीति करते हुए कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के नियत से स्थल परिवर्तन किया गया है. मगर हम पंचायत जनप्रतिनिधि चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर शिलान्यास हुआ है, उसे निरस्त कर डंडाडीह में पुन: शिलान्यास किया जाये.
मुखिया भीम कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड के अंतिम छोर पर मॉडल विद्यालय का बनना किसी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. इतनी दूर जाकर बच्चे पढ़ाई नहीं कर पायेंगे. सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी यह अनुचित है. जिप सदस्य पवन सिंह ने कहा कि अब आंदोलन करना होगा. परसाबाद से मॉडल विद्यालय को डंडाडीह में लाने के सवाल पर हम सभी पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्र के लोग एकजुट है. जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीकांत यादव ने कहा कि परसाबाद में शिलान्यास सांसद व विधायक ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए की है.
जबकि इसके लिए डंडाडीह में जमीन का चयन किया गया था. निर्णय लिया गया कि यदि तीन दिनों के अंदर उक्त शिलान्यास को निरस्त कर निर्माण कार्य को नहीं रोका गया, तो पंचायत प्रतिनिधि बाध्य होकर प्रखंड व अंचल कार्यालय में तालाबंदी करेंगे. मौके पर उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, मुखिया अर्चना कुमारी, लक्ष्मण यादव, मो शहजाद आलम, अंजु देवी, आशा देवी, मुखिया प्रतिनिधि धानेश्वर साव, चूरन खान, अजय सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, पंसस अनवर सफी, किरण देवी, विजय दास, सहदेव यादव, अनिता देवी, सोनी देवी, सुरेश यादव, पूर्व मुखिया खगेंद्र राम, सुरेंद्र वर्णवाल, सहदेव जायसवाल, अशोक सिंह, उमा शंकर, सहदेव यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




