वार्ता के बाद मजदूरों की हड़ताल समाप्त

Updated at : 05 Jan 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ता के बाद मजदूरों की हड़ताल समाप्त

जयनगर : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले 26 दिसंबर से चल रही मजदूरों की हड़ताल बुधवार को डीवीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन व यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. यूनियन के सचिव विजय पासवान ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है. वार्ता के दौरान निर्णय […]

विज्ञापन
जयनगर : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले 26 दिसंबर से चल रही मजदूरों की हड़ताल बुधवार को डीवीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन व यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. यूनियन के सचिव विजय पासवान ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है. वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया कि तीन माह के दौरान मुख्यालय कोलकाता की टीम बांझेडीह आकर मजदूरों से विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता करेगी.
जबकि 13 जनवरी को लेबर एक्ट से संबंधित बिंदुओं पर सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय हजारीबाग में मजदूरों की वार्ता होगी. मौके पर राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, डीवीसी के मुख्य अभियंता अनंतो चक्रवर्ती, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीएसपी कर्मपाल उरांव, इंस्पेक्टर के ठाकुर, मो इस्लाम, निशांत पिलानियां, हैदर अली, पीके सहाय, यूनियन सचिव विजय पासवान, सुनील रजक, राजकुमार साव, विनोद पासवान, दिलीप पासवान, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एएसआइ लक्ष्मण गोप मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola