कोडरमा में डीवीसी ने बिजली उत्पादन रोका

Updated at : 01 Jan 2017 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में डीवीसी ने बिजली उत्पादन रोका

जयनगर (कोडरमा) : बांझेडीह में संचालित डीवीसी के कोडरमा थर्मल पावर प्लांट (केटीपीए) में एक बार फिर बिजली उत्पादन ठप हो गया है. मेंटनेंस मजदूरों की 26 दिसंबर से जारी हड़ताल के कारण डीवीसी को मजबूरन प्लांट में कामकाज बंद करना पड़ा है. शनिवार को बिजली उत्पादन ठप होते ही पहले ही दिन डीवीसी को […]

विज्ञापन

जयनगर (कोडरमा) : बांझेडीह में संचालित डीवीसी के कोडरमा थर्मल पावर प्लांट (केटीपीए) में एक बार फिर बिजली उत्पादन ठप हो गया है. मेंटनेंस मजदूरों की 26 दिसंबर से जारी हड़ताल के कारण डीवीसी को मजबूरन प्लांट में कामकाज बंद करना पड़ा है. शनिवार को बिजली उत्पादन ठप होते ही पहले ही दिन डीवीसी को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

परियोजना की शुरुआत से लेकर अब तक डीवीसी करीब 500 करोड़ रुपये के घाटे में प्लांट का संचालन कर रही है. हड़ताल, प्रदर्शन व अन्य व्यवधानों के कारण समय-समय पर यहां बिजली उत्पादन बंद करना पड़ता है. शनिवार को एक बार फिर बिजली उत्पादन ठप होने से राज्य में बिजली का संकट गहरा सकता है.

मेंटनेंस मजदूरों की हड़ताल से उत्पादन ठप
राज्य में गहरा सकता है बिजली संकट
पहले ही दिन एक करोड़ का घाटा, 500 करोड़ के घाटे में है प्लांट
बिगड़ी कानून व्यवस्था, भय, अराजकता के माहौल में विकास संभव नहीं : परियोजना प्रमुख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola