शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : मुंशी

Updated at : 31 Dec 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : मुंशी

जयनगर : सीबीएसइ बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर वर्ष 2016 को विदाई व नववर्ष 2017 का स्वागत किया गया. वर्ग सात व छह के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. 15-15 ओवर के हुए मैच में टॉस जीत कर वर्ग […]

विज्ञापन

जयनगर : सीबीएसइ बोर्ड नयी दिल्ली से मान्यता प्राप्त एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर वर्ष 2016 को विदाई व नववर्ष 2017 का स्वागत किया गया. वर्ग सात व छह के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

15-15 ओवर के हुए मैच में टॉस जीत कर वर्ग सात की टीम ने कप्तान सकलदेव की 46 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाये. जवाबी में उतरी वर्ग छह की टीम सात विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी. दूसरे मैच वर्ग सात व छह की छात्राओं के बीच खेला गया. इसमें वर्ग छह की टीम विजयी रही.

विद्यालय के निदेशक मुंशी यादव व अन्य शिक्षक अर्जुन, सच्चिदानंद, मिथलेश, सुभाष चंद्र, आशुतोष, अमृत, प्रियंका, आनंद, अनिल, मनीष आदि ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की सराहना की. संचालन महादेव ने किया. मौके पर निदेशक मुंशी यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. इससे विद्यार्थियों का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया. मौके पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola