प्लस टू हाइस्कूल में अगले सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
Updated at : 29 Dec 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य में 230 से बढ़ कर 580 हुई प्लस-टू उच्च विद्यालयों की संख्या रांची. राज्य के 280 प्लस-टू हाइस्कूल में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से इंटर(तीनों संकाय) की पढ़ाई शुरू होगी. इसके लिए विद्यालय को उच्च विद्यालय से प्लस-टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. साथ ही सरकार ने राज्य में कुल 483 नये प्लस-टू […]
विज्ञापन
राज्य में 230 से बढ़ कर 580 हुई प्लस-टू उच्च विद्यालयों की संख्या
रांची. राज्य के 280 प्लस-टू हाइस्कूल में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से इंटर(तीनों संकाय) की पढ़ाई शुरू होगी. इसके लिए विद्यालय को उच्च विद्यालय से प्लस-टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. साथ ही सरकार ने राज्य में कुल 483 नये प्लस-टू उच्च विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है.
इसके तहत प्रथम चरण में 280 हाइस्कूल को प्लस-टू स्कूल में अपग्रेड किया गया है. स्कूल को अपग्रेड करने में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की राय ली गयी थी. विद्यालय अपग्रेड करने के लिए जिला में उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी थी. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने विद्यालय अपग्रेड किये जाने का संकल्प जारी कर दिया है.
इसके लिए अपग्रेड किये गये उच्च विद्यालय में अलग से चार कमराें का निर्माण कराया गया जायेगा. विद्यालय में बेंच-डेस्क की व्यवस्था की जायेगी. विद्यालय को एक-एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे. राशि की व्यवस्था बजट में की जायेगी. विद्यालय अपग्रेड होने के साथ ही शिक्षकों के पद सृजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. एक विद्यालय में 11 विषय के शिक्षकों के पद सृजित किये जायेंगे. झारखंड में अब तक 230 प्लस-टू उच्च विद्यालय थे. अब इसकी संख्या बढ़ कर 510 हो गयी है. राज्य में 10 वर्ष बाद हाइस्कूल प्लस-टू विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. इससे पूर्व वर्ष 2006-07 में 171 हाइस्कूल प्लस-टू विद्यालय में अपग्रेड किया गया था. प्लस-टू हाइस्कूल में इंटर की पढ़ाई शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




