सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन राज्यहित में : राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू
कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट चंदवारा(कोडरमा) : झारखंड की राज्यपालद्रोपदीमुर्मू आज राज्य के कोडरमा जिले के चंदवारा पहुंची हैं. कोडरमा दौरे पर उन्हाेंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को राज्यहित में बताया. राज्यपाल ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन से झारखंड में विकास की संभावना बढ़ेगी.राज्यपाल ने कहा कि राज्य में अगर सीएनटी-एसपीटी एक्ट […]
कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट
चंदवारा(कोडरमा) : झारखंड की राज्यपालद्रोपदीमुर्मू आज राज्य के कोडरमा जिले के चंदवारा पहुंची हैं. कोडरमा दौरे पर उन्हाेंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को राज्यहित में बताया. राज्यपाल ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन से झारखंड में विकास की संभावना बढ़ेगी.राज्यपाल ने कहा कि राज्य में अगर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन होगा तो उसे जरूर मंजूरी दूंगी. उन्होंने कहा कि संविधान में समय और जरूरत के हिसाब से संशोधन होता आया है. अगर जनता के लिए थोड़ा-बहुत बदलाव लाने से विकास होगा तो जरूर दूंगी स्वीकृति.
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने यहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उदघाटन किया. वे इस दौरान दामोदर महिला मंडल की नारी अदालत की कार्यवाही से भी अवगत हुईं. गैड़ा में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र और जोलहा कर्मा में जलापूर्ति योजना का जायजा लिया. मौके पर बरही विधायक मनोज यादव, उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, एसपी जी क्रांति कुमार, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डीडीसी सूर्य प्रकाश आदि मौजूद थे.
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि जहां महिला जागे, वह देश आगे बढ़ेगा. महिलाएं सिर्फ मां नहीं देश की भविष्य निर्माता हैं. उन्होंने कहा कि पंचायतों को पूरी शक्ति मिलनी चाहिए.राज्यपाल ने कहा कि एक साल में 100 कॉलेज बनाने का प्रयास होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए