सीएस को छह सूत्री मांग पत्र सौंपेगा मंच

Updated at : 20 Sep 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस को छह सूत्री मांग पत्र सौंपेगा मंच

कोडरमा : सूचना अधिकार मंच की बैठक वर्णवाल धर्मशाला में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच के सदस्य सिविल सर्जन से भेंट कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे. इसमें मुख्य रूप से सदर अस्पताल को दुरुस्त करने, अवैध रूप से संचालित जांच घरों व दवा दुकानों की छानबीन करने, जिले के सभी गांवों […]

विज्ञापन
कोडरमा : सूचना अधिकार मंच की बैठक वर्णवाल धर्मशाला में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच के सदस्य सिविल सर्जन से भेंट कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे. इसमें मुख्य रूप से सदर अस्पताल को दुरुस्त करने, अवैध रूप से संचालित जांच घरों व दवा दुकानों की छानबीन करने, जिले के सभी गांवों में डीडीटी का छिड़काव कराने समेत अन्य मांग शामिल हैं.
कोडरमा डाकघर में विगत तीन माह से 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर उपलब्ध नहीं होने, डाकघर द्वारा बचत खाताधारकों को किसी प्रकार का ब्याज नहीं दिये जाने व कोर्ट में स्टांप पेपर की वास्तविक कीमत से कई गुणा ज्यादा राशि वसूलने संबंधी मामले पर रोष प्रकट किया गया. मंच की ओर से राज्य सूचना आयोग से अपील कर्ताओं को ऑनलाइन उपस्थिति व बयान लेने की भी मांग की है.
इसके अलावा जिले के गरायडीह समेत अन्य गांवों में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की अविलंब मरम्मत कराने व आंगनबाड़ी केंद्रों को नर्सरी स्कूल की सारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा व संचालन आरके बसंत ने किया. बैठक में सह सचिव विजय यादव, हरेंद्र सिंह, बहादुर यादव, अधिवक्ता रीना कुमारी शर्मा, मुनेजा खातून, उमाकांत ठाकुर, बैजनाथ यादव, रामनरेश सिंह, रंजीत कुमार, विश्वनाथ सिंह, इंद्रमणि साहू मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola