60 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव

Updated at : 17 Sep 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
60 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव

रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम देर शाम लौटी रांची झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के वृंदाहा वाटर फॉल में मंगलवार की शाम डूबे तिलैया के दो छात्रों में एक का शव 60 घंटे बाद निकाला गया. दो दिन से शव की तलाश में लगी रांची से आयी एनडीआरएफ की टीम को शुक्रवार सुबह एक शव […]

विज्ञापन

रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम देर शाम लौटी रांची

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के वृंदाहा वाटर फॉल में मंगलवार की शाम डूबे तिलैया के दो छात्रों में एक का शव 60 घंटे बाद निकाला गया. दो दिन से शव की तलाश में लगी रांची से आयी एनडीआरएफ की टीम को शुक्रवार सुबह एक शव मिला. उक्त शव की पहचान ताराटांड़ा निवासी 15 वर्षीय रोहित कुमार (पिता- गोपाल साव) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य छात्र बादल कुमार (पिता- स्व मनोज यादव) निवासी इंदरवा बस्ती का शव शाम तक नहीं मिल सका. एनडीआरएफ की टीम शवों की खोज में इंस्पेक्टर प्रकाश यादव के नेतृत्व में घंटों लगी रही.

तब जाकर रोहित का शव निकाला जा सका. हालांकि दो दिन हो जाने के कारण शव बहुत हद तक खराब हो चुका था. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, दो दिन की खोज के बाद भी बादल का शव नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीम देर शाम रांची लौट गयी. बताया जाता है कि अन्य लोग अब शव की तलाश करेंगे. ज्ञात हो कि तीन दोस्त मोटरसाइकिल से वृंदाहा जल प्रपात नहाने गये थे. इस दौरान रोहित व बादल ने एक साथ छलांग लगायी थी, जबकि गौरव बच कर घर लौट आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola