कंपनी के मजदूरों की समस्याएं सुनी गयी
Updated at : 16 Sep 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर. झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन केटीपीएस बांझेडीह शाखा की बैठक यूनियन सचिव विजय पासवान की अध्यक्षता में एडमिन बिल्डिंग परिसर में हुई. बैठक में सभी कंपनी के मजदूरों की समस्या सुनी गयी. इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने डीवीसी के एचआर हेड ओम प्रकाश, एम इसलाम व निशांत पिलानिया से मजदूरों की समस्या पर […]
विज्ञापन
जयनगर. झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन केटीपीएस बांझेडीह शाखा की बैठक यूनियन सचिव विजय पासवान की अध्यक्षता में एडमिन बिल्डिंग परिसर में हुई. बैठक में सभी कंपनी के मजदूरों की समस्या सुनी गयी. इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने डीवीसी के एचआर हेड ओम प्रकाश, एम इसलाम व निशांत पिलानिया से मजदूरों की समस्या पर बातचीत की. एचआर हेड ओम प्रकाश ने आश्वासन दिया कि विश्वकर्मा पूजा के बाद मेंटेनेंस कंपनी, यूनियन व डीवीसी के साथ बैठक का समस्याओं का हल निकाला जायेगा.
बैठक की अध्यक्षता छोटू यादव ने की. मौके पर यमुना पासवान, शंभु कुमार पांडेय, सहदेव साव, मंटू अंसारी, सकलदेव यादव, सिकंदर यादव, विनोद पासवान, पवन मोदी, चिनमय संतोष, जितेंद्र सिंह, सुरेश यादव, जयराम चौधरी, कमलेश्वर राणा, बसंत राम, भोला पासवान, अशोक पासवान, इस्लाम अंसारी, रियासत अंसारी, किशोर सिंह, शांति देवी, मीना देवी, आरती देवीमौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




