वृंदाहा जल प्रपात में डूबे तिलैया के दो छात्र

Updated at : 14 Sep 2016 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
वृंदाहा जल प्रपात में डूबे तिलैया के दो छात्र

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गझंडी पंचायत के जरगा से आठ किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित वृंदाहा जल प्रपात में मंगलवार की शाम तिलैया के दो छात्र डूब गए. शहर के तीन छात्र मोटरसाइकिल नंबर जेएच-02जी-1492 से जल प्रपात में नहाने के लिए गए थे. यहीं शाम में नहाने के दौरान दो छात्रों ने […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गझंडी पंचायत के जरगा से आठ किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित वृंदाहा जल प्रपात में मंगलवार की शाम तिलैया के दो छात्र डूब गए. शहर के तीन छात्र मोटरसाइकिल नंबर जेएच-02जी-1492 से जल प्रपात में नहाने के लिए गए थे. यहीं शाम में नहाने के दौरान दो छात्रों ने एक साथ जलप्रपात में छलांग लगाई. इसके बाद से दोनों का पता नहीं चल पाया है.

डूबे छात्रों की पहचान ताराटांड निवासी 15 वर्षीय रोहित कुमार पिता गोपाल साव व बादल कुमार पिता स्व. मनोज यादव निवासी इंदरवा बस्ती वार्ड नंबर चार के रूप में हुई है. रोहित डीएवी पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र है, जबकि बादल सीता सुखानी स्कूल में आठवीं का छात्र है. इनकी खोज में बुधवार सुबह से ही स्थानीय गोताखार व लोग लगे हैं, पर समाचार लिखे जाने तक इनके शव नहीं मिले थे.
घटनास्थल पर तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान व अन्य पहुंचे हुए हैं. जानकारी के अनुसार रोहित व बादल के साथ ही 16 वर्षीय गौरव कुमार पिता ओमप्रकाश राय निवासी मिटको कॉलोनी भी यहां नहाने गया था. सभी शाम चार बजे के करीब यहां पहुंचे थे. नहाने के दौरान ही रोहित व बादल ने जलप्रपात में ऊंची छलांग लगाई, पर काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो गौरव का अनहोनी की आशंका हुई. इसके बावजूद उसने एक घंटे तक दोनों के बाहर निकलने का इंतजार किया, पर दोनों नहीं निकले.
ऐसे में घटना की जानकारी देने के लिए वह निकला तो उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी. इसके बाद मंगलवार देर रात वह पैदल ही वहां से जंगली क्षेत्र होते हुए तिलैया पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. बुधवार सुबह घटनास्थल पर कई लोगों का जमावड़ा लग गया. इसके बाद लोग रोहित व बादल की खोजबीन करने लगे. कई युवकों ने गोता लगाकर खोजबीन की, पर गहरे पानी के कारण दोनों का पता नहीं चला.
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मोटरसाइकिल से पहुंचे थाना प्रभारी, विशाखापट्टनम से मंगाया गया गोताखोर वृंदाहा जलप्रपात दुर्गम जंगली क्षेत्र है, पर यहां की दिलकश छटा लोगों को आकर्षित करती है. यही कारण है कि तीनों छात्र यहां नहाने के लिए आए थे, पर इस जगह पर पहुंचने का रास्ता पूरी तरह खराब है. पहाड़ी रास्ता होने के कारण यहां सिर्फ दो पहिया वाहन से ही पहुंचा जा सकता है.
ऐसे में तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान व अन्य पुलिस जवान मोटरसाइकिल से पहुंचे. इसके बाद एक बार फिर पानी में दोनों की खोजबीन शुरू की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों छात्रों के गहरे पानी में डूब कर फंस जाने की आशंका है. इनकी खोज के लिए विशाखापट्टनम से गोताखोर मंगाए जा रहे हैं. स्थानीय लोग छात्रों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola