समस्याओं से अवगत हुईं शिक्षा मंत्री

Updated at : 14 Sep 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं से अवगत हुईं शिक्षा मंत्री

झुमरीतिलैया : भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सह शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव राम रतन महर्षि, प्रधानाचार्य रंजीत सिंह, सदस्य गोपाल सर्राफ ने स्थानीय विधायक सह मानव संसाधन विकास मंत्री, झारखंड सरकार डॉ नीरा यादव से मुलाकात कर विद्यालय व शहर की समस्याओं पर चर्चा की गयी. विद्यालय के बच्चों के लिए एक […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सह शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव राम रतन महर्षि, प्रधानाचार्य रंजीत सिंह, सदस्य गोपाल सर्राफ ने स्थानीय विधायक सह मानव संसाधन विकास मंत्री, झारखंड सरकार डॉ नीरा यादव से मुलाकात कर विद्यालय व शहर की समस्याओं पर चर्चा की गयी. विद्यालय के बच्चों के लिए एक वाटर फिल्टर व कूलर की मांग व 1500 वर्ग फीट के हाल के निर्माण की मांग की गयी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया.
प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि दोनों कार्यों का प्राक्कलन व बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति के साथ आवेदन दें, उन्हें स्वीकृति प्रदान की जायेगी. शहर की बिजली की आपूर्ति के लिए शहरी फीडर से सिर्फ शहर को ही विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए एक और फीडर का निर्माण कराना पड़ा, तो उसकी भी स्वीकृति सरकार से करा कर निर्माण कराया जायेगा. राजगढ़िया रोड मोड़ पर 200 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफारमर लगवाने की भी सहमति प्रदान की है.
पानी की समस्या पर मंत्री महोदया ने आश्वासन दिया कि पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है और इसकी सुनिश्चित आपूर्ति हेतु विभाग से ठोस प्रस्ताव मांग कर, कार्य रूप में परिणत करवा कर निर्बाध जलापूर्ति करायी जायेगी. शहर की सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द ही झुमरीतिलैया शहर में सारे पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola