कुमिते स्पर्धा (8-9 वर्ष) में रोहित को स्वर्ण

Updated at : 14 Sep 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
कुमिते स्पर्धा (8-9 वर्ष) में रोहित को स्वर्ण

कोडरमा : सोतोकान कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया की झारखंड शाखा इकाई के तत्वावधान में फेडरेशन के राष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक सह अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में 10वीं एसकेसीएमएफआइ कप झारखंड राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय ने किया. इसमें सब जूनियर कुमिते स्पर्धा आठ से नौ वर्ष […]

विज्ञापन
कोडरमा : सोतोकान कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट फेडरेशन इंडिया की झारखंड शाखा इकाई के तत्वावधान में फेडरेशन के राष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक सह अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में 10वीं एसकेसीएमएफआइ कप झारखंड राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय ने किया.
इसमें सब जूनियर कुमिते स्पर्धा आठ से नौ वर्ष में रोहित को स्वर्ण पदक, वर्णित को रजत पदक, रोहित कुमार यादव को कांस्य पदक, कुमिते स्पर्धा 10-11 वर्ष में रितेश को स्वर्ण पदक, संजीव पांडेय को रजत पदक, कुमिते स्पर्धा 12-13 वर्ष स्पर्धा ग्रुप ए में रोहित को स्वर्ण पदक, अमन को रजत पदक, कुमिते 12-13 वर्ष ग्रुप बी में नीरज को स्वर्ण, सूरज को रजत, सन्नी को कांस्य पदक मिला. कुमित स्पर्धा 14-15 वर्ष पुरुष वर्ग 45 किलोग्राम में विष्णु कर्मकार को स्वर्ण, अमित कुमार रजत, कुंदन व विकास को कांस्य, 52 किलोग्राम में भुवनेश्वर को स्वर्ण, संतोष को रजत, आदित्य को कांस्य, 57 किलोग्राम में नीरज को स्वर्ण, रितेश को रजत, महिला वर्ग 47 किलोग्राम में संगीता को स्वर्ण, भारती को रजत पदक, काता स्पर्धा 14-15 वर्ष पुरुष वर्ग 45 किलोग्राम में अमित कुमार स्वर्ण, विष्णु कर्मकार को रजत, विकास को कांस्य, 52 किलोग्राम में आदित्य स्वर्ण, संतोष रजत, भुवनेश्वर कांस्य, 57 किलोग्राम में रितेश स्वर्ण, नीरज रजत, 47 किलोग्राम में संगीता स्वर्ण, भारती रजत, पुरुष कुमिते जूनियर वर्ग स्पर्धा 16-17 वर्ष 45 किलोग्राम में नूर हसन स्वर्ण, कुलदीप रजत, पंकज कांस्य, 55 किलोग्राम में रामाकांत स्वर्ण, प्रिय राज रजत, 48 किलोग्राम महिला वर्ग कुमिते स्पर्धा में रानी स्वर्ण, श्रेया रजत, काता स्पर्धा पुरुष वर्ग 55 किलोग्राम में पंकज को स्वर्ण, नूर हसन को रजत, कुलदीप को कांस्य, महिला वर्ग काता स्पर्धा 48 किलोग्राम में श्रेया को स्वर्ण, रानी को रजत, पुरुष कुमिते सीनियर वर्ग 18 वर्ष 60 किलोग्राम में सतीश स्वर्ण, पप्पू रजत, पंकज व रवि कांस्य, महिला वर्ग कुमिते स्पर्धा 50 किलोग्राम में प्रिया स्वर्ण, राधिका रजत, काता स्पर्धा पुरुष वर्ग 55 किलो ग्राम में पप्पू स्वर्ण, महिला वर्ग काता स्पर्धा 50 किलोग्राम में प्रिया स्वर्ण व राधिका ने रजत पदक हासिल किया.
चैंपियनशिप में कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, लातेहार, पलामू व गढ़वा के खिलाडियों ने भाग लिया. इसको सफल बनाने मे को-ऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. रेफरी के रूप में संदीप कुमार, राजेश गुप्ता, आकाश सेठ, रंजन कुमार, निर्णायक रामगढ़ के प्रमोद पाठक मौजूद थे. मौके पर इनके अलावा मनु विश्वकर्मा, दिलीप राणा, रंजीत साव, प्रेम कुमार, शुभम शेखर, धर्मदास, निखिल कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola