ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Updated at : 07 Sep 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

उप चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, मुखिया का है ट्रक मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर पंचगांवा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर 10 चक्का ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इसमें युवका की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के गांवा थाना […]
विज्ञापन
उप चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, मुखिया का है ट्रक
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर पंचगांवा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर 10 चक्का ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इसमें युवका की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार (पिता- प्रकाश राम) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच-11सी-2971 से कोडरमा से वापस अपने घर गांवा लौट रहा था. इस दौरान उसके आगे चल रहे गिट्टी लोड 10 चक्का ट्रक नंबर जेएच-12एफ-4341 के अचानक टर्न लेने के दौरान ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव बालक प्रसाद यादव, सअनि नारायण तुबिद, धनंजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रक व बाइक को थाना ले आयी. घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि उक्त ट्रक पुरनाडीह के मुखिया ईश्वर साव उर्फ मुंशी साव (पिता- किशुन साव) का है. हादसा उप चालक की लापरवाही से हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




